यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ फैला रही कांग्रेस - दिल्ली क्राईम प्रैस

रायपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि कांग्रेस (Congress) नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बारे में झूठ फैलाकर मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रही है.
 मौर्य ने बुधवार को कहा, ‘जो भाषा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) बोलते हैं, वही भाषा लगभग कांग्रेस के सभी नेता बोलते हैं. मैं यह मानता हूं कि CAA का यह विरोध बौखलाहट में और खिसियाहट में किया जा रहा है.' उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को धोखा देकर और झूठ बोलकर कांग्रेस ने चुनाव जीता और अपना वादा पूरा नहीं किया. उसी प्रकार से झूठ बोलना और झूठ के आधार पर अफवाह फैलाकर तथा राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए वह मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रहे हैं.

Comments