Posts

Showing posts from February, 2020

यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ फैला रही कांग्रेस - दिल्ली क्राईम प्रैस

Image
रायपुर:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि कांग्रेस (Congress) नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बारे में झूठ फैलाकर मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रही है.  मौर्य ने बुधवार को कहा, ‘जो भाषा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) बोलते हैं, वही भाषा लगभग कांग्रेस के सभी नेता बोलते हैं. मैं यह मानता हूं कि CAA का यह विरोध बौखलाहट में और खिसियाहट में किया जा रहा है.' उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को धोखा देकर और झूठ बोलकर कांग्रेस ने चुनाव जीता और अपना वादा पूरा नहीं किया. उसी प्रकार से झूठ बोलना और झूठ के आधार पर अफवाह फैलाकर तथा राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए वह मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि देश में कांग्रेस और अन्य प्रतिद्धंद्वी पार्टियों की पहचान झूठ और अफवाह फैलाने वालों जैसी बन गई है. हम इनके कारनामों को जनता के बीच में ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील कर रहे हैं. यह जन-जन तक पहुंचे कि किस प्रकार से यह झ...

योगी आदित्यनाथ की सीएए प्रदर्शनकारियों को चेतावनी, 'आज़ादी' के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा

Image
नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आजादी के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार कानपुर के साकेतनगर स्थित मैदान में बुधवार को सीएए के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, 'अगर किसी ने प्रदर्शन के नाम पर आजादी के नारे लगाए, इसे देशद्रोह की तरह माना जाएगा और सरकार सख्‍त कार्रवाई करेगी. यह स्‍वीकार नहीं किया जा सकता. लोगों को भारत की मिट्टी से ही भारत के खिलाफ साजिश करने की इजाजत नहीं दी जा सकती. उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की भी लगातार खबरें आती रही हैं. लखनऊ के मशहूर क्‍लॉक टावर के पास नागरिकता कानून के खिलाफ अनिश्चित कालीन प्रदर्शन कर रहे लोगों, जिनमें ज्‍यादातर महिलाएं थीं, उनके खिलाफ दंगा करने और गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें मशहूर उर...

दिल्ली में बीजेपी के हारने के बाद बोखलाकर बढाये गैस सिलेंडर के दाम।

Image
उत्तर प्रदेश -   रसोई सिलेंडर की कीमत में 150 रूपए की वृद्धि का कारण सिर्फ दिल्ली चुनाव की हार है या कुछ और सिर्फ अपने पूंजीपति शाथियो की पूंजी में वृद्धि करने से हैं । बहुत हुईं महंगाई की मार अबकी बार................ करके 2014 में अच्छा बेवकूफ बनाया गया था उसके बाद राष्ट्रवाद और हिन्दूत्व के नाम पर बांटने का काम किया और सत्ता हासिल की लेकिन जनता आक्रोशित हो गयी लगातार झूठे वादे से मुकर गए तुम अपने वादे पूरे करने से  सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास देख लिया आम जनमानस ने और नकारना अत्यावश्यक हो गया जिसका परिणाम सामने आ गया है सन् 2018  सन् 2019 सन् 2020 की शुरुआत में जनता ने भी दिखा दिया तुम जितने झूठ बोलोगे हम उतने राज्य छीनेंगे । 2018  सन् 2019 सन् 2020 की शुरुआत में जनता ने भी दिखा दिया तुम जितने झूठ बोलोगे हम उतने राज्य छीनेंगे । अभी तो यह मात्र शुरुआत है।  खुद और पूंजीपति साथियो को जनता के टैक्स के रुपयों से मज़े कराओ और देश तरक्की कर रहा है ये प्रचार कराओ  ये पब्लिक है सब जानती है  पतन के दिन मंगलमय हो जनता से झूठे वादे...

दिल्ली के बाद इस राज्य में भी मुफ्त हो सकती है बिजली, योजना के लिए अध्ययन करने का आदेश

Image
  दिल्ली-    दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत में बिजली-पानी मुफ्त योजना का अहम योगदान माना जा रहा है. इसलिए दिल्ली सरकार की तरह महाराष्ट्र सरकार भी अब  मुफ्त बिजली  देने पर विचार कर रही है. लेकिन तीन अलग-अलग पार्टियों की गठबंधन सरकार होने की वजह से इस मुद्दे पर आपस में सहमति नहीं बन पा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की विधानसभा चुनाव में जीत के पीछे मुफ्त बिजली और पानी योजना का अहम योगदान है. लिहाजा अब दूसरे प्रदेशों की सरकारें भी मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह के कदम उठाने पर विचार कर रही हैं. महाराष्ट्र में कांग्रेस के कोटे से ऊर्जा मंत्री बनाए गए नितिन राऊत ने तो अपने विभाग को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए जरूरी अध्ययन करने का आदेश भी दे दिया है. नितिन राऊत ने कहा कि 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने का निर्णय लेने से पहले कई बातों पर विचार करने की जरूरत है. मैंने विभाग से मुफ्त बिजली पर अध्ययन करने को कहा है. लेकिन महाराष्ट्र का वित्त मंत्रालय संभाल रहे एनसीपी के नेता और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार मुफ्त बिजली योजना के खिला...